श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

T20 वर्ल्ड कप में चला वेस्टइंडीज का जादू, 6 ओवर में बनाए इतने रन; रचा इतिहास

इसमें धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन की अहम भूमिका है। क्रिकेटर को इस मैच में चौथे ओवर में एक बार फिर 36 रन बनते हुए देखा गया। आइए, जानते हैं...
T20 World Cup WI vs AFG -match-highlights-west-indies-scored-highest-runs-in-powerplay

T20 World Cup WI vs AFG: T-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम ने इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में उसने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी तारीफ हो रही है। वहीं, आज के पहले किसी टीम ने नहीं किया था। इसमें धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन की अहम भूमिका है। क्रिकेटर को इस मैच में चौथे ओवर में एक बार फिर 36 रन बनते हुए देखा गया। आइए, जानते हैं कि वेस्टइंडीज ने ऐसा क्या किया है, जो पहले किसी टीम ने नहीं किया है…

WI vs AFG: पावर प्ले में दिखा वेस्टइंडीज का जलवा

वेस्टइंडीज ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने पावरप्ले यानी 6 ओवर में 92 रन बना डाले। इतना ही नहीं, निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स के (T20 World Cup WI vs AFG) बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी केवल 14 गेंदों पर हुई। इसमें अजमतुल्लाह ओमरजई के ओवर में बनाए गए 36 रन भी शामिल हैं। आइए, आपको बताते हैं कि ओमरजई के दूसरे और वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में किस तरह 36 रन बने।

  • पहली गेंद (6)- निकोलस पूरन ने छक्का लगाया
  • दूसरी गेंद (N4)- नौ बाल, पूरन ने चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद (Wd5)- यह गेंद वाइड थी। इस पर 5 रन मिले।
  • दूसरी गेंद (0)- इस गेंद पर पूरन बोल्ड हो गए, लेकिन यह गेंद फ्री हिट थी।
  • तीसरी गेंद (L4)- इस पर बाई का 4 रन मिला।
  • चौथी गेंद (4)- इस गेंद पर पूरन ने चौका लगाया।
  • पांचवीं गेंद (6)- इस गेंद पर पूरन ने सिक्स लगाया।
  • छठी गेंद (6)- इस पर पूरन ने फिर सिक्स जड़ दिया।

T20 में 36 रन कब-कब बने?

36- युवराज सिंह (भारत) बनाम स्टुअर्ड ब्रॉड (इंग्लैंड), डरबन, 2007
36-किरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) बनाम अकीला धनंजय (श्रीलंका), कूलिज, 2021
36-रोहित शर्मा (भारत) बनाम करीम जनत (अफगानिस्तान), बेंगलुरु, 2024
36-दीपेन्द्र सिंह ऐरी (नेपाल) बनाम कामरान खान (कतर), अल अमीरात, 2024
36- निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) बनाम ओमरजई (सेंट लुसिया), 2024

यह भी पढ़ें- Super-8 में बांग्लादेश ने पक्की की अपनी जगह, इस दिन भारत से होगी भिड़त

T20 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

102/ 0- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023
98/4- वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, कूलिज, 2021
93/0-आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज, सेंट जॉर्ज, 2020
92/1- वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान ग्रास आइलेट, 2024


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी