Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

करण भूषण के काफिले में चल रही गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बुधवार को एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा, दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Karan Bhushan Singh | Brij Bhusan Sharan Singh | shreshth bharat |

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़ा हादसा हो गया है। कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बुधवार को एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा, दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत

यूपी के गोंडा में कर्नलगंज थानाक्षेत्र के हुजूरपुर-बहराइच रेलवे क्रॉसिंग के पास भीषण हादसा हुआ, जिसमें कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों बाइक सवार युवक कई मीटर दूर जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि काफिले में शामिल पुलिस स्कॉर्ट लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके से काफिले में शामिल सभी लोग फरार हो गए।

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने बाइक सवार दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर किया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग