Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा का पहला सत्र शुरू, PM मोदी ने ली सांसद के रूप में शपथ; संसद में विपक्ष का हंगामा

24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली है...
lok sabha session 2024 update bhartruhari mahtab pro tem speaker bjp india alliance mp oath READ HERE

Lok Sabha Session 2024: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार, 24 जून से शुरू हो गया है। सांसद शपथ ले रहे हैं। सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली है। इसके बाद कुल 280 सांसदों को शपथ दिलाई गई। वहीं, मंगलवार को 264 सांसद शपथ लेंगे।

भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर

सांसदों को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सांसदों को शपथ दिला रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर (Lok Sabha Session 2024) पद की शपथ दिलाई। इस बीच विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्षी सांसदों ने संविधान की प्रतियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भर्तृहरि के प्रोटेम स्पीकर बनने से इंडिया गठबंधन के सांसद नाराज हैं।

इस दिन होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव

प्रोटेम स्पीकर के चुनाव पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू (Lok Sabha Session 2024) ने कहा कि संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा है। हम संविधान, नियम के अनुसार काम करते हैं सभी सदस्यों को मिलकर संसद चलानी है। वहीं, 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा संसद का पहला सत्र, जानें क्या-क्या होने वाला है खास

पहले ही दिन संसद में विपक्ष का हंगामा

वहीं, संसद में विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिला संसद सत्र (Lok Sabha Session 2024) शुरू होने से पहले कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि संविधान बोलेगा। विपक्ष ने संविधान की कॉपी लेकर संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखी।

यह भी पढ़ें- GST Council Meeting: GST काउंसिल की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग