Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup 2024: सुपर-8 में SA vs USA आज, इन पर रहेंगी निगाहें

USA vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2024 के सुपर-8 मुकाबलों की आज से शुरुआत होने जा रही है। पहले मैच में यूएसए का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इस मैच में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।
usa vs sa t20 world cup 2024 super 8 first match

T20 World Cup 2024 USA vs SA Super-8 Match: टी-20 वर्ल्डकप 2024 के सुपर-8 मुकाबलों की आज से शुरुआत होने जा रही है। पहले मैच में सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का सामना साउथ अफ्रीका (South Africa) से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें यूएसए की टीम पर होंगी, क्योंकि यह टीम पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में पहुंची है।

USA vs SA: यूएसए ने ग्रुप चरण में किया शानदार प्रदर्शन

यूएसए ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अपने ग्रुप चरण अभियान की शुरुआत कनाडा पर सात विकेट की जीत के साथ की। इसके बाद टीम पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराने में कामयाब रही। भारत के खिलाफ यूएसए को हार का सामना करना पड़ा, जबकि आयरलैंड के खिलाफ उसका अंतिम मैच बारिश के कारण धुल गया था। यूएसए चार मैचों में पांच अंकों के साथ ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहा।

मोनांक पटेल ने कहा- सुपर 8 में पहुंचना बड़ी उपलब्धि

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारा अब तक का सफर अविश्वसनीय रहा है। सुपर 8 में पहुंचना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम दुनिया की कुछ बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेलने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम चुनौती लेने के लिए तैयार है। हम इस क्रम को जारी रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।

T20 World Cup 2026 के लिए यूएसए ने किया क्वालीफाई

सुपर आठ के लिए क्वालीफाई करके, यूएसए ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भी स्थान सुरक्षित कर लिया है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। यूएसए क्रिकेट के चेयरमैन वेणु पिसिके ने भी उत्साह और गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पहले टी20 विश्व कप में सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। हम 2026 टी20 विश्व कप में अपना स्थान सुरक्षित करने को लेकर रोमांचित हैं।

USA vs SA: सुपर 8 में ग्रुप-2 में है यूएसए

बता दें कि सुपर 8 चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें शामिल हैं। इन दोनों ग्रुपों में से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यूएसए को ग्रुप-2 में रखा गया है। यहां उसका सामना साउथ अफ्रीका के अलावा, सह-मेजबान और दो बार के टी20 विश्व कप चैंपियन वेस्टइंडीज और गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा। सुपर 8 चरण के सभी मैच कैरेबियाई द्वीपों में आयोजित किए जाएंगे।

USA vs SA: साउथ अफ्रीका के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है, लेकिन वह एक मजबूत टीम है। इस मैच में उसकी जीत की संभावना ज्यादा है। उसके तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे और कैगिसो रबाडा घातक फॉर्म में हैं, वहीं स्पिनरों में केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। इस टीम में क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर जैसे घातक बल्लेबाज हैं।

USA के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

हालांकि, यूएसए ने भी शानदार क्रिकेट खेला है, जिसमें शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मोनांक और उप-कप्तान आरोन जोन्स ने मैच का रुख पलटने की क्षमता दिखाई है। बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। पूर्व कीवी बल्लेबाज कोरी एंडरसन का अनुभव भी टीम के काम आएगा।

T20 वर्ल्ड कप में चला वेस्टइंडीज का जादू, 6 ओवर में बनाए इतने रन; रचा इतिहास

यूएसए क्रिकेट सुपर 8 शेड्यूल

  • बुधवार, 19 जून: बनाम दक्षिण अफ्रीका, सुबह 10:30 बजे एंटीगुआ (स्थानीय समय)
  • शुक्रवार, 21 जून: बनाम वेस्टइंडीज, रात 8:30 बजे बारबाडोस (स्थानीय समय)
  • रविवार, 23 जून: बनाम इंग्लैंड या स्कॉटलैंड, सुबह 10:30 बजे बारबाडोस (स्थानीय समय)

दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनेल बार्टमैन, तबरेज शम्सी।

यूएसए संभावित प्लेइंग इलेवन

मोनांक पटेल, स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, जसदीप सिंह।

Super-8 में बांग्लादेश ने पक्की की अपनी जगह, इस दिन भारत से होगी भिड़त

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही