Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

SRHvsLSG: ट्रेविस हेड का तूफान, हैदराबाद ने लखनऊ को अदब से हराया

IPL 2024 | SRHvsLSG | KL Rahul

IPL 2024 का 57 वां मुकाबला Sunrisers Hyderabad और Lucknow Super Giants के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम खेला गया। हैदराबाद ने इस मैच में लखनऊ को चारों खाने चित्त कर दिया और मैच को 9.4 ओवर में जीत लिया। टीम ने 10 विकेट से यह मैच जीता है। हैदराबाद की इस जीत के साथ प्‍लेऑफ की रेस भी और दिलचस्‍प हो गई है। अब तीन टीमें 16 16 अंक लेकर टॉप-3 में पहुंच गई हैं। केकेआर, राजस्‍थान और हैदराबाद टॉप-3 में हैं। हालांकि अभी तक कोई भी एक टीम आधिकारिक तौर पर प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की नहीं कर पाई हैं।

166 रनों का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूवात बेहद ही आक्रामक रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इन दोनों ओपनरों के सामने लखनऊ सुपर जाइंट्स के बॉलर खुद को बचाते नजर आए। ट्रेविस हेड ने 89(30) और अभिषेक शर्मा ने 75(28) इतने रन बनाए। लखनऊ के किसी भी गेंदबाज को इस मैच में विकेट नहीं प्राप्त हुआ।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए आयुष बडोनी ने सर्वाधिक 55 रन व निकोलस पूरन ने 48 रनों की पारी खेली।
हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के निर्धारित 4 ओवरों में 12 रन देकर दो विकेट झटके। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को भी एक विकेट मिला।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग