Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डेनमार्क के राजदूत ने ‘X’ पर डाला कूड़े का वीडियो, जानें फिर क्या हुआ?

Denmark Ambassador | NDMC | Denmark Embassy In Delhi

New Delhi: राजधानी दिल्ली में साफ-सफाई को लेकर हमेशा बड़ी-बड़ी बातें बोली जाती हैं लेकिन उनके दावे कितने हवा हवाई हैं इसकी पोल डेनमार्क के राजदूत ने खोल दी। बुधवार को डेनमार्क के राजदूत स्वेन फ्रीडी ने राजधानी के पॉश चाणक्यपुरी इलाके में डेनमार्क दूतावास के बाहर कचरा फेंके जाने के मामले को सोशल मीडिया साइट एक्स पर उठाया।

उनके एक्स पर पोस्ट डालने के कुछ ही घंटों में नई दिल्ली नगर निगम की टीम वहां पहुंची। जिसके बाद NDMC ने उस क्षेत्र की सफाई की।

राजदूत फ्रेडी ने एनडीएमसी के तुरंत कदम उठाते हुए उस लेन पर पड़े कचरे को साफ करने पर एनडीएमसी को धन्यवाद भी किया।

डेनमार्क के राजदूत स्वेन फ्रीडी ने कहा कि यहां एक सर्विस लेन है। कुछ घंटों पहले मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद उस मामले में तुरंत एक्शन ले लिया गया है। एनडीएमसी के नायकों की मैं तारीफ करता हूं। उन्होंने लेन पर पड़ा कूड़ा-कचरा हटा दिया है। जिसके लिए उनका धन्यवाद। यह कोई शिकायत नहीं थी, बल्कि एक समस्या थी। मुझे गर्व है कि एनडीएमसी ने कुछ ही मिनटों में इस पर कार्रवाई की। मैं यहां बीते 11 साल से रह रहा हूं। हम भारत को प्यार करते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग