Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सैम पित्रोदा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

viral memes | viral video | Sam Pitroda | bjp | congress | shreshth bharat

Sam Pitroda Viral Memes: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा एकबार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। इससे पहले, उन्होंने विरासत टैक्स पर विवादित बयान दिया था। उस बयान को चुनावी मुद्दा बनाकर भाजपा नेता कांग्रेस को घेर रहे हैं। इसी बीच अब सैम पित्रोदा का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है।

सैम पित्रोदा ने क्या विवादित बयान था?

सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पूर्वी भारत के लोग चीनी जैसे, पश्चिम के लोग अरबी जैसे, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण में रहने वाले लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।

बयान के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल

सैम पित्रोदा का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। उनसे जुड़े मीम्स वायरल होने लगे।

बीजेपी ने विवादित बयान पर सैम पित्रोदा को घेरा

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ‘पूर्व में लोग चीनी की तरह दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं ‘ वाले बयान पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सैम पित्रोदा ने भारत, भारतीय संस्कृति, भारत की पहचान और यहां के लोगों की पहचान पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। ऐसा लगता है कि यह विषय केवल चुनाव या राजनीति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारत के अस्तित्व से जुड़ा है, क्योंकि अब भारत के अस्तित्व पर सीधा सवाल उठाया जा रहा है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बयान पर किया कटाक्ष

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी भी पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि क्या वह घोषणापत्र समिति के सदस्य हैं? क्या वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं और क्या वह इसी देश में रहते हैं? वह विदेश में रहते हैं। उनके मुद्दों को देश का मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रियंका ने कहा कि एक तरफ जनता के मुद्दे हैं और दूसरी तरफ अमेरिका में बैठकर सैम पित्रोदा बयानबाजी कर रहे हैं। उनके बयान से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। न ही यह कोई मुद्दा है और न ही यह देश उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देना चाहेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग