Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

SL vs NZ: जयसूर्या ने किया शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रनों से हराया

गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ श्रीलंका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
SL vs NZ| shreshth bharat

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने शानदार गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ जयसूर्या ने 9 विकेट लेकर जीत में सबसे अहम रोल निभाया।

गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड के पास इस मैच को जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 207 रन बना लिए थे। रचिन रवींद्र 91 रन पर नाबाद खेल रहे थे। टेस्ट मैच के 5वें दिन श्रीलंका को जीत के लिए जहां दो विकेट और चटकाने थे, वहीं न्यूजीलैंड को 68 रन बनाने थे।

Chess Olympiad: भारत की मेंस और विमेंस टीम ने रचा इतिहास, डी गुकेश ने किया बड़ा कारनामा

पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम (SL vs NZ) जब मैदान पर उतरी तो वह ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सकी। आधे घंटे के अंदर ही न्यूजीलैंड के दोनों विकेट गिर गए। 5वें दिन दोनों विकेट प्रभात जयसूर्या को प्राप्त हुआ। इसी के साथ श्रीलंका ने यह मैच 63 रनों से जीत लिया।

गॉल टेस्ट में श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या मैच के हीरो रहे, जिन्होंने दोनों पारियों को कुल 9 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 4 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लिए।

भारत ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, अश्विन ने किया बड़ा कारनामा

गॉल में न्यूजीलैंड को हराते ही श्रीलंका ने साल 2000 से अब तक किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा 25 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। श्रीलंका ने गॉल में 43 मैचों में 25वीं जीत दर्ज की है। इस दौरान इंग्लैंड ने भी लॉर्डस में 48 टेस्ट मैचों में से 25 जीत दर्ज की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड