Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

SC ने मद्रास HC का फैसला पलटा, Child Porn देखना और डाउनलोड करना है अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है। मद्रास हाईकोर्ट के फैसले में यह कहा गया था कि पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत बच्चों की अश्लील फिल्म को डाउनलोड करना और देखना दोनों अपराध नहीं है।
SC On Child Porn| SHRESHTH BHARAT

SC On Child Porn: सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को बच्चों की अश्लील फिल्मों को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि बच्चों की अश्लील फिल्म (Child porn Films) देखना और डाउनलोड करना दोनों अपराध है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत यह माना जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है। मद्रास हाईकोर्ट के फैसले में यह कहा गया था कि पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत बच्चों की अश्लील फिल्म को डाउनलोड करना और देखना दोनों अपराध नहीं है।

मुख्य जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जज मनोज मिश्रा और जज जे बी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत बच्चों की अश्लील फिल्म देखना और डाउनलोड करना दोनों अपराध है।

कोर्ट ने दिया POCSO एक्ट में बदलाव की सलाह

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को भी खास सलाह दी है। कोर्ट ने कहा कि सरकार POCSO एक्ट में बदलाव कर चाइल्ड पोर्नोग्राफी शब्द की जगह CSAEM (child sexually abusive and exploitative material) लिखे।

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद के बाद कर्नाटक में सख्ती, अब इस घी से बनेगा प्रसाद

कोर्ट ने कानूनी परिणामों पर दिशा-निर्देश भी तय किए

शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाया (SC On Child Porn)। इस दौरान पीठ ने बच्चों की अश्लील फिल्म और इसके कानूनी परिणामों पर कुछ दिशा-निर्देश भी तय किए।

मद्रास हाई कोर्ट ने दिया था यह फैसला

हाई कोर्ट ने 11 जनवरी को 28 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया था। उस पर यह आरोप था कि उसने अपने मोबाइल फोन पर बच्चों से जुड़ी अश्लील फिल्मों को डाउनलोड किया था।

हिमाचल के CM सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, जम्मू-कश्मीर का चुनावी दौरा रद्द

इस दौरान हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि आजकल के बच्चे पोर्न देखने की गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं। इसलिए समाज को उन्हें दंडित करने के बजाय, उन्हें शिक्षित करने के लिए ‘पर्याप्त परिपक्व’ होना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड