Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

SA vs IND: भारत ने अफ्रीका को 61 रनों से हराया, रवि बने जीत के हीरो

India Vs South Africa 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला गया।
India Vs South Africa 1st T20I

India Vs South Africa 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 61 रनों से हरा दिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 203 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 17.5 ओवरों में 141 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को गकेबरहा में खेला जाएगा।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मैच में 47 गेंदों पर शतक जड़ा। संजू ने 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल हैं।

Champions Trophy 2025: PCB को तगड़ा झटका, पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी भारतीय टीम

203 रनों का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप स‍िंह ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान एडेन मार्करम को 8 रनों पर आउट कर द‍िया। ट्रिस्टन स्टब्स लय में नजर आ रहे थे, लेकिन आवेश खान ने उन्हें 11 रनों के उनके निजी स्कोर पर सूर्या के हाथों कैच आउट करवा दिया।

रयान रिकेल्टन (21) को वरुण चकवर्ती ने अपनी फ‍िरकी में फंसाकर कैच आउट कराया। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर (18) व हेनरिक क्लासेन ने (25) रनों की पारी खेली।

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में दोनों को आउट कर दिया। फिर स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी एक ही ओवर में पैट्रिक क्रुगर (1) और एंडिले सेमिलाने (6) को भी सस्ते में चलता कर दिया।

भारत की तरफ से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं आवेश खान दो व अर्शदीप सिंह ने एक सफलता प्राप्त की।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड

भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ा। संजू ने 107 रन बनाए। संजू के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 21 व तिलक वर्मा ने 33 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात