Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav New Record: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी 20 श्रृंखला के लिए तैयार है। वहीं, मेन इन ब्लू के कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरों पर इस सीरीज में कई रिकॉर्ड है।
Suryakumar Yadav New Record

Suryakumar Yadav New Record: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी 20 श्रृंखला के लिए तैयार है। वहीं, मेन इन ब्लू के कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरों पर इस सीरीज में कई रिकॉर्ड है, जिन्हें तोड़कर वह इतिहास रचेंगे, तो चलिए नजर डालते है…

सूर्यकुमार ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी 20 आई डेब्यू किया, उन्होंने 74 मैच खेले हैं और 169.48 की स्ट्राइक रेट से 2544 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.40 है। इसके साथ ही चार शतक और 21 अर्द्धशतक लगाए हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज में मेन इन ब्लू का नेतृत्व किया था, जहां उन्होंने तीन पारियों में 37.33 की औसत से 112 रन बनाए थे। आगामी 20 ओवर की श्रृंखला में, सूर्यकुमार को भारत-दक्षिण अफ्रीका टी 20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 107 रनों की आवश्यकता है।

अनिल कुंबले को उम्मीद, दक्षिण अफ्रीका में युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

वर्तमान में, भारत के कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात टी 20 आई मैचों में 175.63 की स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए हैं। उन्होंने 20 ओवर के प्रारूप में अफ्रीका के खिलाफ एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इस बीच, डेविड मिलर 21 मैचों में 156.94 की स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाकर शीर्ष स्थान पर हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी 20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव के पास सबसे ज्यादा रन स्कोरर बनने के अलावा, टी 20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनने का अवसर होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज 8 नवंबर से डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी। गकेबरहा में सेंट जॉर्ज पार्क 10 नवंबर को दूसरे टी20 मैच, जबकि तीसरा मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में होगा। श्रृंखला का अंतिम मैच 15 नवंबर को वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम इस दिग्गज के साथ जाएगी साउथ अफ्रीका, जानें कब होगा पहला मैच

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैश्य, आवेश खान, यश दयाल।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप