श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुजरात टाइट्ंस ने राजस्थान को बुरी तरह से रौंदा

GT2

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मैच में 9 विकेट से हरा दिया. जयपुर में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान के लिए ये फैसला बेहद आत्मघाती साबित हुआ. राजस्थान के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. राजस्थान रॉयल्स ने 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. गुजरात के लिए राशिद खान ने तीन विकेट लिए और नूर अहमद ने दो विकेट लिए. 119 रन के छोटे से लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया.

गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 36, कप्तान पांड्या ने 39 और विकेटकीपर बल्लेबाज साहा ने 41 रन बनाए. तीन विकेट लेने वाले राशिद खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया है. गुजरात ने ये मैच 14 ओवर से पहले ही जीत लिया. गुजरात का अतिंम चार में स्थान लगभग पक्का ही हो गया है. वहीं राजस्थान के लिए अब खतरा पैदा हो गया है. राजस्थान ने पांच मैच जीते है जबकि राजस्थान ने अब तक 10 मैच खेले है वहीं अब 7 टीमें ऐसी हो गई है जिन्होंने 5 या उससे ज्यादा मैच जीते हैं. अब अंतिम चार की जंग बड़ी रोचक हो गई है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका