श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को कहा, ‘कप्तान बन जाओ’, मिला ये जवाब

ROHIT SHARMA | NITA AMBANI | MUMBAI INDIANS | HARDIK PANDYA | IPL | SHRESHTH BHARAT

आईपीएल सीजन 17 यानी (Tata IPL 2024) टाटा आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है, इसकी वजह से मैनेजमेंट परेशान है। वहीं, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी परेशानी में दिख रही हैं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए नीता अंबानी ने रोहित शर्मा से बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को कप्तान बनने का ऑफर दिया, जिसके जवाब में हिटमैन रोहित शर्मा ने नीता अंबानी के इस ऑफर को ठुकरा दिया।

दरअसल, 15 दिसंबर 2023 को अचानक मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा से छीन ली गई। उनकी जगह गुजरात से आए हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया। अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस सीजन में मुंबई को कोई भी जीत नहीं मिली है। ‌

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को कप्तान बनने का ऑफर दिया था। जिसे रोहित शर्मा ने इनकार कर दिया।

https://twitter.com/SelflessCricket/status/1775721644738105395

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह सीजन खत्म होते ही रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। हो सकता है अगले साल के आईपीएल में रोहित शर्मा मुंबई की जगह किसी दूसरी टीम से खेलते हुए नजर आएं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया गया है।

आपको बता दें रोहित शर्मा ने साल 2011 में मुंबई इंडियंस को ज्वाइन किया था और इस बीच बतौर कप्तान उन्होंने अपनी टीम को पांच ट्रॉफी भी जिताई हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी