Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं बृजभूषण सिंह, भाजपा नेतृत्व करेगा अंतिम फैसला

Brij Bhushan Singh | BJP | LOKSABHA ELECTION | ELECTION | SHRESHTH BHARAT

Brij Bhushan Singh: केसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की ओर से उन्हें ऑफर दिया गया था कि वह अपने पसंदीदा व्यक्ति, पत्नी या अपने बेटे को चुनाव लडवा सकते हैं। लेकिन, उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया और कहा वह खुद चुनाव लड़ेंगे। अब इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य इकाई के कई नेताओं ने अभी तक केसरगंज सीट पर बृजभूषण से कई दौर की बातचीत की है। लेकिन, बृजभूषण सिंह मानने को तैयार नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की ओर से बृजभूषण‌ सिंह को खुद की जगह अपने पसंदीदा व्यक्ति को चुनाव लड़ने की पेशकश की गई थी। पार्टी नेतृत्व को इस बात का डर है कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे बृजभूषण सिंह को टिकट देने से पार्टी की छवि खराब हो सकती है और वहीं विपक्ष को पार्टी पर हमला करने का मौका मिल जाएगा। राज्य इकाई ने बृजभूषण सिंह के अड़े रहने के फैसले को पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है। ‌

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 10 अप्रैल से पहले पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस पर मंथन करेंगे और अंतिम फैसला लेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा