श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ऋषभ पंत ने जीता दिल, भर दी छात्र की 90 हजार फीस

Rishabh Pant: ऋषभ पंत के चुलबुली अंदाज को आप सबने मैदान पर देखा ही होगा। ऋषभ पंत क्रिकेट मैदान के अंदर तो लोगों का दिल जीतते ही हैं, अब उन्होंने मैदान के बाहर भी लोगों का दिल जीत लिया है।
Rishabh Pant

Rishabh Pant: ऋषभ पंत के चुलबुली अंदाज को आप सबने मैदान पर देखा ही होगा। ऋषभ पंत क्रिकेट मैदान के अंदर तो लोगों का दिल जीतते ही हैं, अब उन्होंने मैदान के बाहर भी लोगों का दिल जीत लिया है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में एक कॉलेज में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग छात्र की सहायता की है। जब लोगों को इस बारे में पता चला तो वे पंत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कार्तिकेय नाम के एक छात्र ने Ketto के जरिए अपनी इंजीनियरिंग की फीस भरने के लिए फंड अरेंज की रिक्वेस्ट डाली थी। लेकिन वह 90000 रुपये एकत्रित नहीं कर पाया। कार्तिकेय की इस समस्या को एक्स पर एक हैंडल True India Scenes से शेयर किया गया। इस ट्वीट में ऋषभ पंत को टैग किया गया था।

ऋषभ पंत ने जैसे ही इस पोस्ट को देखा, उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पंत ने पोस्ट का रिप्लाई करते हुए लिखा, ”अपने सपनों को पूरा करो। भगवान के पास हमेशा अच्छी योजना होती है।”

ये भी पढ़ें- महिला टी20 विश्व कप 2024 का 3 अक्टूबर को होगा आगाज, भारतीय टीम का नहीं हुआ चयन

पंत ने कार्तिकेय के रिक्वेस्ट पर 90000 रुपये की फीस भर दी। जिसके लिए कार्तिकेय ने उनका शुक्रिया भी किया है। जब लोगों को ऋषभ पंत की इस दरियादिली का पता चला तो लोग पंत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ऋषभ पंत का साल 2022 के अंत में एक्सिडेंट हो गया था, जिसके चलते वह डेढ़ साल से अधिक समय तक मैदान से बाहर रहे थे। आईपीएल 2024 में उन्होंने क्रिकेट मैदान में वापसी की।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 5 नहीं, 6 दिन का होगा टेस्ट मैच

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका