Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भाजपा ने किया पश्चिम-बंगाल बंद का एलान, ममता बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया

BJP Announces West Bengal Bandh: पश्चिम बंगाल में डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड को लगातार प्रदर्शन जारी है। इस घटना को लेकर छात्र संगठन और विपक्षी दल ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
BJP Announces West Bengal Bandh

BJP Announces West Bengal Bandh: पश्चिम बंगाल में डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड को लगातार प्रदर्शन जारी है। इस घटना को लेकर छात्र संगठन और विपक्षी दल ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान भाजपा ने कल यानी 28 अगस्त को पश्चिम-बंगाल बंद रखने का एलान किया है।

इसी घटना पर पश्चिम-बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष सकांत मजूमदार ने कहा, जिस तरीके से छात्रों ने नबन्ना मार्च में ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ की गई बर्बरता तो यही दर्शाती है कि वह लोकतंत्र की छवि को गहरा नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बोलना एक तरीके से अपराध सा हो गया है।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा में नबन्ना अभियान रैली में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने वालों पर लाठी-डंडो और आंसू गैस के गोले दागे हैं। इसी बीच उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ममता सरकार द्वारा इन सब पर रोक नहीं लगाई गई तो पश्चिम बंगाल को बंद कर देंगे।

ये भी पढ़ें- ममता सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पुलिस ने यह कार्रवाई तुरंत नहीं रोकी तो भाजपा कल पश्चिम बंगाल को ‘ठप’ कर देंगी।’’ इस वक्त बंगाल में प्रशासन ने भयावह स्थिति पैदा कर दी है। सैकड़ों प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। अगर पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और पुलिस महानिदेशक ने ऐसी कार्रवाई नहीं रोकी तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

भाजपा ने ममता के इस्तीफे की मांग

वहीं, भाजपा ने कोलकाता में डॉक्टर के दुष्कर्म-हत्या मामले में सीएम ममता बनर्जी पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने ममता को ‘तानाशाह’ करार देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उनके इस्तीफे की मांग भी की। भाजपा ने यह भी मांग की है कि सीबीआई बनर्जी और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल की पॉलीग्राफ जांच कराए। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने (गोयल) शुरू में कहा था कि पीड़िता ने आत्महत्या की है।

ये भी पढ़ें- रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से चुना गया निर्विरोध राज्यसभा सदस्य

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड