Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महिला टी20 विश्व कप 2024 का 3 अक्टूबर को होगा आगाज, भारतीय टीम का नहीं हुआ चयन

Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज तीन अक्टूबर से होने वाला है। इस टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा।
Women T20 World Cup 2024

Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज तीन अक्टूबर से होने वाला है। इस टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। इससे पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में होने वाला था, लेकिन वहां पर हिंसा होने के बाद ICC ने बांग्लदेश से मेजबानी छीन ली थी। सभी मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे।

दो ग्रुप में टीमों को बांटा गया

महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमों को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमों को रखा गया है। वहीं, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 5 नहीं, 6 दिन का होगा टेस्ट मैच

कब खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल?

महिला टी20 विश्व कप में हर एक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी, जिसमें हर ग्रुप से शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह सेमीफाइनल-1 में खेलेगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

भारतीय महिला टीम का नहीं किया गया है चयन

भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें ग्रुप ए का हिस्सा हैं। छह अक्टूबर को भारतीय टीम का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दुबई में होगा। यह मुकाबला दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें- क्या रिटायरमेंट के बाद IPL में दिखेंगे शिखर धवन, उठ रहे कई सवाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग