श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

RCB ने भेदा राजस्थान का किला

max bat

सुपर संडे में बेगलूरू में खेले गए मैच में आरसीबी ने हारा हुआ मैच जीतकर सभी को चौंका दिया. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रनों से भरी बेंगलूरू के विकेट पर आरसीबी ने पहली ही गेंद पर अपने किंग कोहली को खो दिया. किंग कोहली को बोल्ट ने आउट किया. इसके बाद शाहबाज अहमद भी जल्दी आउट हो गए. अब आरसीबी के इस सीजन के दो सबसे कामयाब बल्लेबाज क्रीज पर थे. इस बार भी दोनों के बल्लों ने हल्ला बोला. राजस्थान के गेंदबाजों ने जहां दो विकेट 12 रन पर झटक लिए थे वहीं आरसीबी का तीसरा विकेट 139 रन पर गिरा. लग रहा है किआरसीबी का स्कोर दो सौ से भी काफी ऊपर जायेगा, लेकिन आरसीबी के बाद के बल्लेबाज ढह गए, अच्छी शुरूआत के कारण आरसीबी ने राजस्थान को 190 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया.

190 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान का पहला विकेट जोश बटलर के रूप में जल्दी ही गिर गया. बटलर भी कोहली की तरह अपना खाता नहीं खोल पाए. लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डीकल ने आरसीबी की गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी. पड्डीकल के रूप में राजस्थान का दूसरा विकेट 99 रनों पर गिरा. इसके बाद तो आरसीबी के गेंदबाज हावी हो गए और राजस्थान ये मैच 9 रनों से हार गया. केवल 44 गेंदों पर 77 रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. आरसीबी के लिए डुप्लेसिस ने भी 39 गेंदों पर 62 रन बनाए. वहीं राजस्थान के लिए जायसवाल ने 47 और पड्डीकल ने 52 रनों की पारी खेली. इस हार के बावजूद राजस्थान पहले नंबर पर बनी रही वहीं आरसीबी 5वें नंबर पर आ गई.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज