Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रविंद्र जडेजा के पिता का दर्द, उसे क्रिकेटर नहीं बनाया होता, कोई संबंध नहीं

88300665

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के पिता ने चौंकाने वाली बात कही हैं। रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने कहा कि उनका अपने बेटे रविंद्र और बहू पत्नी रिवाबा से कोई संबंध नहीं है। वे हमें नहीं बुलाते हैं और हम उन्हें नहीं बुलाते हैं। हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है। 5 साल से उन्होंने अपनी पोती का चेहरा नहीं देखा है।

मीडिया से बात करते हुए रविंद्र के पिता ने कहा कि शादी के कुछ महीने बाद ही रिवाबा कहने लगी थी कि सब कुछ उसका होना चाहिए। उसके नाम पर होना चाहिए, खासकर रिवाबा की मां ही सब कुछ संभालती है। उनका हस्तक्षेप काफी अधिक है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविंद्र जडेजा के पिता गुजरात के जामनगर में एक 2बीएचके फ्लैट में रहते हैं। करीब दस साल से वो यहां रह रहे हैं। लेकिन अफसोस स्टार क्रिकेटर को इससे कोई मतलब नहीं है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि हमने रविंद्र को क्रिकेटर बनाने में काफी मेहनत की थी। पिता ने कहा कि उन्होंने चौकीदारी भी की है।

स्टार क्रिकेटर के पिता के मुताबिक, रविंद्र की बहन नयनाबा ने काफी मेहनत की। उसे मां की तरह पाला। अब नयनाबा के साथ भी उसका कोई लेना-देना नहीं है।

रविंद्र जडेजा कि पत्नी पर आरोप लगाते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी ने न जाने क्या कर दिया है। उसकी शादी न की होती, उसे क्रिकेटर नहीं बनाता तो अच्छा होता। हम इस हाल में नहीं होते।

इसी गुरुवार को रविंद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे किए हैं। उन्होंने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर खुशी जताई। वह चोटिल हैं और नेशनल क्रिकेट अकादमी में इससे उबर रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना