Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेरिस पैरालंपिक 2024 में पैरा शूटर अवनी लेखरा ने जीता गोल्ड मेडल, रचा इतिहास

Paris Paralympics: भारत की स्टार पैरा शूटर अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीता है। पैरालंपिक में अवनी ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में अवनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
Para shooter Avni Lekhara

Paris Paralympics 2024: भारत की स्टार पैरा शूटर अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीता है। पैरालंपिक में अवनी ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में अवनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अवनी ने फाइनल में 249.7 स्कोर पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ सोना हासिल किया। अवनी ने तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल जीता था।

अवनी ने 625.8 स्कोर के साथ फाइनल में किया था प्रवेश

लगातार दूसरी बार की गोल्ड मेडलिस्ट टॉप भारतीय निशानेबाज अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में 625.8 स्कोर (एसएच1) के क्वालीफाई किया। अवनी दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची थी।

वहीं, मोना अग्रवाल ने भी पांचवें स्थान पर रहते हुए आठ निशानेबाजों के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। गत चैंपियन अवनी ने 625.8 का स्कोर किया, लेकिन वह इरिना शचेतनिक से पीछे रहीं। इरिना ने 627.5 के स्कोर के साथ पैरालंपिक क्वालिफिकेशन का नया रिकॉर्ड हासिल किया है।

ये भी पढ़ें- ‘कोई जवाब नहीं मिला, उम्मीद है…’ CM ममता ने PM मोदी को फिर लिखा पत्र

टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में जीता था स्वर्ण पदक

अवनी तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में एसएच1 श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतने के बाद देश की सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाली खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक हासिल किया था।

एसएच 1 श्रेणी

निशानेबाजी में एसएच 1 श्रेणी में ऐसे निशानेबाज शामिल होते हैं जिनके बांहों, निचले धड़, पैरों की गति प्रभावित होती है या उनके हाथ व पैर में कुछ विकार होते हैं।

ये भी पढ़ें- 10 सालों में की है सिर्फ 7 फिल्में, फिर भी 1 दिन में कमाता है 27 लाख रुपये

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग