Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत

बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि महसी के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस एक मुस्लिम इलाके से होकर मस्जिद के पास से गुजर रहा था। समूहों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई...
images

UP: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई झड़प के बाद पुलिस ने रूट मार्च भी किया।

मस्जिद के पास से गुजर रहा था जुलूस

बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि महसी के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस एक मुस्लिम इलाके से होकर मस्जिद के पास से गुजर रहा था। समूहों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर गोली चलने से उसकी मौत हो गई और उसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

बहराइच एसपी ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर विसर्जन को रोका गया, जिसका कुछ शरारती तत्वों ने फायदा उठाया और अशांति पैदा करने की कोशिश की। 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज किया गया है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

सीएम योगी ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए और धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय पर प्रतिमा विसर्जन कराया जाए।सीएम योगी ने जनता को सुरक्षा की गारंटी देते हुए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजदूगी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिनकी लापरवाही से इस प्रकार की घटना घटित हुई, उनकी पहचान की जाए और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में रखे जाएंगे युवा फेलो, जानें कितनी होगी सैलरी

माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम योगी

सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बहराइच जिले के महसी में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी की सुरक्षा की गारंटी है, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से यह घटना हुई, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मूर्तियों का विसर्जन जारी रहेगा। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने और धार्मिक संगठनों से संवाद करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मूर्तियों का विसर्जन समय पर हो सके।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही