Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वक्फ विधेयक संबंधी संयुक्त समिति के लिए चुने गए 31 सदस्य

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ अधिनियम (संशोधन) विधेयक के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC) का एलान कर दिया गया है। इसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल किए गए हैं।
Waqf Amendment Bill

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ अधिनियम (संशोधन) विधेयक के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC) का एलान कर दिया गया है। इसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल किए गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, जगदंबिका पाल, इमरान मसूद और गौरव गोगोई समेत कुल 31 सदस्य होंगे। राज्यसभा के 10 नामों की सिफारिश जल्द की जाएगी।

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक- 2024 के लिए जेपीसी के 21 लोकसभा सदस्यों और राज्यसभा से 10 सदस्यों के नामों की सिफारिश करने को कहा। इसके बाद सदन ने प्रस्ताव पारित किया गया। बता दें कि गुरुवार को किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था। विपक्ष के भारी हंगामे के बाद सरकार ने विधेयक को जेपीसी को भेजने की सिफारिश की थी। सरकार ने जोर देकर कहा कि प्रस्तावित कानून मस्जिदों के कामकाज में दखल का इरादा नहीं रखता है। वहीं, विपक्ष ने इस विधेयक के जरिए मुसलमानों को निशाना बनाने और संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया। 

ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट पर आपत्तिजनक कमेंट से भड़का जाट समाज, FIR दर्ज

संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC)  के लिए 21 सांसदो के नाम

जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, संजय जयसवाल, दिलीप सैकिया, अभिजीत गंगोपाध्याय, डीके अरुणा, गौरव गोगोई, इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी, कल्याण बनर्जी, ए राजा, लावु श्री कृष्ण देवरायलू, दिलेश्वर कामैत, अरविंद सावंत, सुरेश गोपीनाथ, नरेश गणपत म्हस्के, अरुण भारती, असदुद्दीन ओवैसी शामिल किए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात