Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, जानें न्यूजीलैंड को कितनी मिली राशि

Team India Prize Money: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 20 करोड़ रुपए मिले हैं। यह 2.24 मिलियन डॉलर होंगे। वहीं न्यूजीलैंड को फाइनल में हारने के बावजूद मोटी रकम मिली है। उसे 1.12 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी मिली है।
Team India Prize Money Champions Trophy 2025

Team India Prize Money Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 20 करोड़ रुपए मिले हैं। यह 2.24 मिलियन डॉलर होंगे। वहीं न्यूजीलैंड को फाइनल में हारने के बावजूद मोटी रकम मिली है। उसे 1.12 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी मिली है। भारत ने यह मैच न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। भारत की तरफ से इस मैच के हीरो कप्तान रोहित शर्मा बने। 

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को मिली प्राइज मनी

आईसीसी ने सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी प्राइज मनी दी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराया था। इन दोनों टीमों को एक समान राशि मिली है। ऑस्ट्रेलिया को 4.87 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका को भी इतनी ही प्राइज मनी मिली है।

अन्य टीमों को मिली प्राइज मनी

अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें ग्रुप स्टेज तक ही सीमित रहीं। हालांकि इन दोनों को भी प्राइज मनी मिली है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान को करीब 3-3 करोड़ रुपए मिले हैं। टूर्नामेंट में सातवें और आठवें नंबर पर रहने वाली टीमों पाकिस्तान और इंग्लैंड को करीब 1.22 करोड़ रुपए प्रति टीम के हिसाब से मिला है।

भारत का टूर्नामेंट में प्रदर्शन

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उसने एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया। भारत ने ग्रुप मैचों में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया था। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड हराकर खिताब जीत लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड