श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सूर्या के निशाने पर बटलर और मैक्सवेल का रिकॉर्ड, 5 छक्के जड़ते ही रचेंगे इतिहास

Suryakumar Yadav Upcoming Record: इस टी20 दौरे के लिए भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी है। इस टी20 सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजर एक खास रिकॉर्ड बनाने पर होगी।
Suryakumar Yadav Upcoming Record

Suryakumar Yadav Upcoming Record: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को खेला जाएगा। यह मुकाबला पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी20 दौरे के लिए भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी है। इस टी20 सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजर एक खास रिकॉर्ड बनाने पर होगी।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में मैक्सवेल और बटलर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 133 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, मैक्सवेल ने 134 छक्के और बटलर ने 137 छक्के लगाए हैं।

IND vs SL First T20 Match को फ्री में कहां देखें?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसका प्रसारण सोनी टीवी नेटवर्क (Sony LIV, Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 1 HD, Sony Sports Ten 5 और Sony Sports Ten 5 HD) पर किया जाएगा। आप इसे फ्री में जियो टीवी (Jio TV) पर देख सकते हैं।

भारत का श्रीलंका दौरे का टी20 शेड्यूल

27 जुलाई- पहला T20- 7:00 PM

28 जुलाई- दूसरा T20- 7:00 PM

30 जुलाई- तीसरा T20-7:00 PM

भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/ संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह/शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी