Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Hathras Stampede: CM योगी ने लिया एक्शन, SDM-तहसीलदार समेत 6 अफसर सस्पेंड

SIT report on Hathras stampede accident: योगी सरकार ने हाथरस हादसे में बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने SIT की रिपोर्ट आने के बाद SDM...
SIT report on Hathras stampede accident| shreshth bharat

SIT report on Hathras stampede accident: योगी सरकार ने हाथरस हादसे में बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने SIT की रिपोर्ट आने के बाद SDM, CO, इंस्पेक्टर समेत 6 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। SIT ने सोमवार रात सीएम योगी को 900 पेज की रिपोर्ट सौंपी थी। सरकार ने एसडीएम रविंद्र कुमार, सीओ आनंद कुमार के अलावा इंस्पेक्टर, तहसीलदार सुशील कुमार और चौकी इंचार्ज कचौरा मनवीर सिंह और पारा चौकी इंचार्ज बृजेश पांडे को सस्पेंड कर दिया।

सरकार के सामने पेश की गई SIT report

दरअसल, एसआईटी ने सरकार के सामने अपनी रिपोर्ट पेश की है, जिसमें उन्होंने कहा कि हाथरस हादसे में साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके चलते मामले की जांच गहनता से की जानी चाहिए। हादसा आयोजकों की लापरवाही से हुआ। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया।

UP Vidhan Sabha Election: कांग्रेस संगठन की करेगी सर्जरी! होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

वरिष्ठ अफसरों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। कार्यक्रम में आने वाली भीड़े के लिए पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए है, इस कारण भी यह हादसा हुआ है। सबसे बड़ी बात है कि आयोजकों ने बिना पुलिस वैरिफिकेशन जिन लोगों को अपने साथ जोड़ा, उनसे अव्यवस्था फैली है। जांच के दौरान 150 अफसरों, कर्मचारी और पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज किए (SIT report on Hathras stampede)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग