Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ईडी ने एल्विश यादव को भेजा नोटिस, 23 जून को होंगे पेश

Cases of Selling Snake Venom: सांपों का जहर बेचने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। ईडी ने एल्विश यादव को नोटिस देकर 8 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया...
Elvish Yadav | ed | shreshth bharat

Cases of Selling Snake Venom: सांपों का जहर बेचने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। ईडी ने एल्विश यादव को नोटिस देकर 8 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, एल्विश ने विदेश में होने के कार कुछ दिनों की मोहलत मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, एल्विश को पेश होने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। अब उसे 23 जुलाई को पेश होने को कहा गया है।

फ्लैट के साथ हुआ ‘खेल’ तो युवराज सिंह पहुंच गए दिल्ली हाईकोर्ट, जानिए मामला

पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने एल्विश पर सांपों की तस्करी का आरोप लगाया

पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने एल्विश पर सांपों की तस्करी का आरोप लगाया था। इसको लेकर उन्होंने नोएडा में केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद नोएडा पुलिस ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ एल्विश यादव के एजेंट और कुछ सपेरों को सांपों का जहर खरीदने के बहाने बुलाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं अप्रैल माह में ईडी ने भी सभी पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था।

श्वेता तिवारी का छलका दर्द, कहा- मुझे दोनों ही शादियों में धोखा मिला

17 मार्च को हुए थे गिरफ्तार

एल्विश यादव पर आरोप था कि वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ सांप का जहर और जिंदा सांप नोएडा और एनसीआर के फॉर्म हाउसों, नामचीन होटलों, क्लबों, रिसॉर्ट्स आदि में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराते हैं, लेकिन पूछताछ के दौरान यूट्यूबर ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। हालांकि, पुलिस की जांच पड़ताल में इस मामले में एल्विश यादव की भी संलिप्तता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें 17 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग