Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फ्लैट के साथ हुआ ‘खेल’ तो युवराज सिंह पहुंच गए दिल्ली हाईकोर्ट, जानिए मामला

Delhi HC Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एक बिल्डर के खिलाफ अपने फ्लैट के साथ हैराफेरी करने का आरोप लगाया है...
Delhi HC Yuvraj Singh

Delhi HC Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एक बिल्डर के खिलाफ अपने फ्लैट के साथ हैराफेरी करने का आरोप लगाया है। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने युवराज सिंह के द्वारा दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए रियल एस्टेट कंपनी को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली हाईकोर्ट से राहत की मांग करते हुए युवराज सिंह ने अपनी याचिका में विवाद का फैसला करने के लिए मध्यस्थ की नियुक्ति की मांग की है। जस्टिस सी हरि शंकर ने युवराज सिंह की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की और रियल एस्टेट फर्म ब्रिलियंट एटोइल प्राइवेट लिमिटेड से जवाब मांगा है।

Hathras Stampede: CM योगी ने लिया एक्शन, SDM-तहसीलदार समेत 6 अफसर सस्पेंड

ये था पूरा मामला

युवराज सिंह ने व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन और कंपनी के साथ उनके द्वारा बुक किए गए फ्लैट की डिलीवरी में देरी करने का आरोप लगाया है। युवराज सिंह के मुताबिक, 2021 में दिल्ली के हौजखास में कंपनी के साथ एक फ्लैट बुक किया था। उस समय उस फ्लैट की कीमत लगभग ₹14.10 करोड़ बताई गई थी। युवराज सिंह को नवंबर, 2023 में फ्लैट दिया गया, जब उन्होंने फ्लैट को देखा तो पाया कि उसमें गुणवत्ता से समझौता किया गया है।

युवराज ने लगाए ये आरोप

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि बिल्डर ने गुणवत्ता से समझौता किया और फ्लैट की फिटिंग, फर्निशिंग, लाइट और फिनिशिंग की क्वालिटी को कम कर दिया। इसी के चलते फ्लैट देने में देरी और उसमें खराब क्वालिटी का सामान इस्तेमाल करने के लिए हर्जाना मांगा है।

IND vs ZIM: संजू सैमसन या ध्रुव जुरेल, तीसरे T20 में कौन करेगा विकेटकीपिंग?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग