Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: सुपर किंग्स पर भारी सनराइजर्स, SRH ने CSK को 6 विकेट से हराया

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad

Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 18वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से मात दे दी। पांच बार की चैम्पियन टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए मजबूर हुई। इस दौरान सनराइजर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए येलो आर्मी को केवल 165 रनों पर सीमित कर दिया।

इस टारगेट के जवाब में ऑरेंज आर्मी ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस पारी में सभी बल्लेबाजों ने कुछ ना कुछ योगदान दिया लेकिन अभिषेक शर्मा सबसे प्रभावी साबित हुए। अभिषेक शर्मा ने सबसे तूफानी अंदाज दिखाया और 12 गेंदों पर 3 चौके व चार छक्कों के साथ 37 रन बना डाले।  इसके अलावा दूसरे ओपनर ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।

एडन मार्करम ने भी 36 गेंदों पर 50 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी में मोइन अली ने तीन ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ेंIPL 2024: शिव की शरण में पहुंचे हार्दिक पांड्या, सोमनाथ मंदिर में किए दर्शन

इस मैच के बाद सीएसके और सनराइजर्स चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर एक दूसरे के करीब हैं। लेकिन रन रेट के आधार पर चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे और हैदराबाद की टीम पांचवे स्थान पर है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही