Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: शिव की शरण में पहुंचे हार्दिक पांड्या, सोमनाथ मंदिर में किए दर्शन

ipl 2024 hardik pandya

IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में शुरुआती हार के बाद, हार्दिक पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था, लेकिन वे अब तक खेले गए तीनों मैच हार गए हैं।

किस्मत को पलटने के लिए भोलेनाथ की शरण

मुंबई इंडियंस की किस्मत को पलटने के लिए पांड्या भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर ट्रस्ट द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, पांड्या को प्रार्थना करते हुए देखा गया, जो कप्तानी की शुरुआत में मिली चुनौतियों से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। मौजूदा समय में पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है, जिनके पास अभी तक एक भी अंक नहीं है।

Read More- CSK के बल्लेबाज नहीं बन पाए ‘सुपर किंग्स’, SRH को मिला 166 का टारगेट

गुजरात टाइटंस के साथ शानदार प्रदर्शन के बाद पांड्या मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं। 2015 में मुंबई इंडियंस द्वारा चुने गए पांड्या 2022 में गुजरात टाइटंस में चले गए, जहां उन्होंने अपने पहले सीजन में ही टीम को चैंपियन बनाया। 2023 में भी उन्होंने अपना शानदार नेतृत्व कौशल दिखाया और गुजरात टाइटंस को उपविजेता बनाया। गुजरात टाइटंस के साथ उनके प्रदर्शन को ही देखते हुए BCCI ने उन्हें कुछ टी20 सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया था।

हार्दिक की इसी कामयाबी की चकाचौंध में मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को गुजराट टाइटंस से ट्रेड कर लिया और रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली। यह एक अप्रत्याशित कदम था। ना ही हार्दिक और ना ही मुंबई इंडियंस से इस फैसले की उम्मीद की जा रही थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग