Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नितीश रेड्डी की शानदार पारी, SRH ने PBKS को दिया 183 रनों का टारगेट

IPL 2024 Nitish Reddy

IPL 2024 SRH vs PBKS: आईपीएल 2024 के मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स को 183 रनों का टारगेट दिया है। सनराइजर्स की ओर से नीतीश रेड्डी ने 37 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अब्दुल समद ने भी 12 गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया। अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के चलते सनराइजर्स की गाड़ी पटरी से उतर सकती थी, अगर इन दोनों बल्लेबाजों ने ये अहम पारियां ना खेली होती।

अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सैम करन और हर्षल पटेल को भी 2-2 विकेट मिले। कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिए। इसके अलावा सनराइजर्स की ओर से ट्रेविस हेड (21), अभिषेक शर्मा (16) और शाहबाज अहमद ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली।

नितिश रेड्डी ने किस तरह से अपनी पारी को आगे बढ़ाया उसको नीचे दिए गए आंकड़े से समझ सकते हैं। रेड्डी ने शानदार आखिरी 19 गेंदों पर जो किया वो जबरदस्त था।

पहली 18 गेंदें: 1 चौका लगाकर 14 रन बनाए (स्ट्राइक रेट 77.77)
आखिरी 19 गेंदें: 3 चौके और 5 छक्के लगाकर 50 रन बनाए (स्ट्राइक रेट 263.15)

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में पेस और फिरकी गेंदबाजी का प्रभाव कुछ इस तरह से रहा:

तेज गेंदबाजी: 16 ओवरों में 9 विकेट लिए और 132 रन दिए (रन रेट 8.25)
स्पिन गेंदबाजी: 4 ओवरों में 48 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया (रन रेट 12.00)

इससे साफ पता चलता है सनराइजर्स ने स्पिनरों को टारगेट करते हुए पेस के खिलाफ हुए संघर्ष की भरपाई की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग