Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तमिलनाडु में IT की बड़ी छापेमारी, पोल्ट्री फार्म से मिले 32 करोड़ रुपये

Tamilnadu 32 crore rupees IT raid

Lok Sabha Election 2024: भारत में चुनावी माहौल के बीच, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कोयंबटूर जिले के पोलाची में स्थित एक हैचरी (जहां पोल्ट्री का काम होता है) से करीब 32 करोड़ रुपये की नकद रकम जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की एक टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर उन्होंने इस पोल्ट्री फार्म की तलाशी ली और ये रकम मिली।

इससे पहले, सोमवार शाम को पोलाची के वेंकटेश कॉलोनी स्थित फर्म के हेड क्वार्टर की तलाशी ली थी। 15 घंटे तक चले छापों के बाद मंगलवार को करीब 32 करोड़ रुपये जब्त किए गए।

आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के बाद बैंक कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया और जब्त की गई राशि को गिना गया। यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इतनी बड़ी राशि मतदाताओं में बांटने के लिए रखी गई थी। आयकर विभाग के साथ चुनाव अधिकारियों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि इस फर्म का संचालन पोलाची के अरुल मुरुगन और सरवना मुरुगन नामक भाई-बहन द्वारा किया जाता है और इसकी राज्य भर में कई शाखाएं हैं। गौरतलब है कि यह फर्म हैचरी के लिए चारा तैयार करती है और पूरे देश में उसका वितरण करती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग