श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चंडीगढ़ की शाम में चमका ‘सूर्य’, MI ने PBKS को दिया 193 रनों का टारगेट

Suryakumar Yadav

IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल 2024 में चंडीगढ़ में खेले जा रहे सीजन के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 193 रनों का टारगेट दिया है। ये टारगेट इस धीमी पिच पर काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में रोमांचक शुरुआत

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में रोमांचक शुरुआत देखने को मिली। पावर प्ले में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर से अपनी लय नहीं बना पाए। दूसरी ओर तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पहले ही गेंद पर मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती झटका दिया। उन्होंने ईशान किशन को मात्र 8 रन पर पवेलियन भेज दिया।

इस दौरान मैच के पांचवे ओवर में रोहित शर्मा को जीवनदान भी मिला। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया था। हालांकि, उन्होंने DRS का सहारा लिया और फैसला पलट गया। इस दौरान ये पिच  धीमी और कम उछाल वाली रही।

मुंबई का संघर्ष, सूर्यकुमार का अर्धशतक

मुंबई इंडियंस को पारी के मध्य ओवरों (7-14) में रन बनाने में काफी मुश्किल हुई। पावरप्ले के बाद गेंदबाजी काफी सख्त हो गई, जिससे रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि इस दौरान सूर्यकुमार का दमदार अर्धशतक देखने के लिए मिला। सूर्यकुमार यादव ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाकर टीम को गति प्रदान की। उन्होंने मात्र 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

हालांकि इस दौरान रोहित शर्मा का विकेट गिर गया। हिटमैन को सैम करन ने 11.4 ओवर में 36 रन पर आउट कर दिया, जिससे मुंबई को एक बड़ा झटका लगा। इन ओवरों में पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की।

इन ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस की गाड़ी टॉप गियर में पहुंच गई। इसके लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की शानदार बैटिंग को क्रेडिट दिया जाएगा। सूर्यकुमार यादव ने आउट होने से पहले 53 गेंदों पर 78 रनों का योगदान दिया जिसमें 7 चौके और 3 छक्के लगाए गए। दूसरी ओर तिलक वर्मा ने भी लगातार रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों पर 34 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा टिम डेविड ने भी 7 गेंदों पर 14 रनों का योगदान दिया।

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी मशक्कत कराई।

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी

  • लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे किफायती गेंदबाजी की, मात्र 2 ओवरों में 16 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं मिला।
  • अनुभवी कगिसो रबाडा ने 4 ओवरों में 1 विकेट लेकर 42 रन दिए।
  • सैम करेन ने भी 4 ओवरों में 2 विकेट लेकर टीम की वापसी कराई। उन्होंने 41 रन खर्च किए।
  • हर्षल पटेल ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 3 विकेट लिए और रन रेट को नियंत्रित रखा.
  • हरप्रीत बरार ने भी अपने 3 ओवरों में किफायती गेंदबाजी की और रन रोकने में अहम भूमिका निभाई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज