श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ईरान की ‘कैद’ से मुक्त 17 भारतीय, विदेश में भी ‘मोदी की गारंटी’!

Ms. Ann Tessa Joseph

ईरान में हिरासत में लिए गए ‘एमएससी एरिज’ नामक जहाज के भारतीय दल के सदस्यों को लेकर राहत की खबर आई है। ईरान के भारत में राजदूत इराज इलाही ने कहा है कि भारतीय नागरिकों को हिरासत में नहीं लिया गया है और वो वापस वतन जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

17 भारतीयों में एक महिला की वतन वापसी

बता दें ईरान ने इस जहाज को इसलिए अपने कब्जे में ले लिया था क्योंकि उसका मानना था कि ये जहाज इजरायल से जुड़ा हुआ है। इस जहाज पर 17 भारतीय सवार थे। ये सभी क्रू का हिस्सा थे। इन 17 भारतीयों में से एक महिला कैडेट अन्न टेसा जोसेफ आज भारत वापस आ गई थीं। वे कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी थीं।

ईरान ने कहा- भारतीयों को हिरासत में नहीं लिया

एएनआई को दिए जवाब में राजदूत इलाही ने कहा, “वे सभी स्वतंत्र हैं। उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है। वे भारत वापस आ सकते हैं। वे जहाज के कैप्टन के आदेशानुसार काम कर रहे हैं।”

13 अप्रैल को ईरान द्वारा हिरासत में लिए गए इजरायल से जुड़े मालवाहक जहाज से सभी भारतीयों को सुरक्षित लाना भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने यह भी बताया कि तेहरान में भारतीय दूतावास बाकी 16 भारतीय दल के सदस्यों के संपर्क में है।

मोदी की गारंटी

एक सदस्य के भारत लौट आने के मौके पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि ये मोदी की गारंटी है जो देश ही नहीं विदेशी में भी काम करती है।

इसी बीच विदेश मंत्रालय ने बताया कि दल के सदस्य स्वस्थ हैं और भारत में अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क में हैं। भारत के अधिकारी भी ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं। इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मामले पर अपने ईरानी समकक्ष से बात की थी।

ये मालवाहक जहाज 13 अप्रैल को ईरान द्वारा हिरासत में लिया गया। ईरानी समाचार एजेंसी के हवाले से टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने हरमुज स्ट्रेट के पास एक कंटेनर जहाज को जब्त कर लिया है। जहाज में 17 भारतीय नागरिक सवार थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज