श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL: GT के गेंदबाजों ने PBKS पर कसा शिकंजा, 142 पर सिमटे पंजाब किंग्स

IPL 2024 PBKS vs GT

IPL 2024 PBKS vs GT: पंजाब किंग्स की टीम ने चंडीगढ़ में अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए मात्र 20 ओवर में 142 रनों का स्कोर बनाया है। पहले ही सीजन में संघर्ष कर रही पंजाब किंग्स के लिए अब हार बचाने की कड़ी चुनौती है। एक और हार उनको बहुत पीछे धकेल सकती है।

इस टीम की शुरुआती हालांकि अच्छी रही थी और ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। लेकिन सैम करन (20) और प्रभसिमरन सिंह (35) के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर की गाड़ी पूरी तरह से पटरी से उतर गई।

देखते ही देखते इस टीम से रिली रॉसौव, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा फ्लॉप साबित हुए। इसके अलावा हरप्रीत सिंह भाटिया और हरप्रीत ब्रार के बीच एक छोटी से साझेदारी से पंजाब का स्कोर 142 तक पहुंचाने में मदद की। ब्रार 12 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में रविश्रीनिवासन साई किशोर पूरी तरह से हावी रहे और उन्होंने 33 रन देकर चार विकेट लिए। नूर अहमद ने भी 2 विकेट लिए और मोहित शर्मा ने इतने ही विकेट लेकर पूरा अनुभव दिखाया।

पंजाब किंग्स की टीम 8वां मैच खेल रही है और अभी तक उनको 2 ही जीत मिली है। गुजरात टाइटंस पंजाब से ठीक ऊपर है और उनको 7 मैचों में 3 जीत मिली है। आज की जीत उनको बड़ी राहत दे सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका