Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CSK के बल्लेबाज नहीं बन पाए ‘सुपर किंग्स’, SRH को मिला 166 का टारगेट

Chennai Super Kings

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके जवाब में सीएसके ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन बना दिए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया लेकिन। इस टीम के टॉप स्कोरर शिवम दुबे रहे उन्होंने 24 गेंद पर 45 रनों की एक तेज पारी खेली। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया और रविंद्र जडेजा ने 23 गेंद पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

सीएसके के आक्रामक बल्लेबाज रचिन रविंद्र ओपनिंग में आकर 9 गेंद पर 12 ही रन बना सके। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली। कुल मिलाकर सीएसके की पारी की रफ्तार को रोकने में सनराइजर्स के गेंदबाजों को कामयाबी मिली। भुवनेश्वर को चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट मिला। पेट कमिंस ने चार ओवर में 29 रन दिए और एक विकेट लिया, जयदेव उनादकट ने भी चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया। इसके अलावा टी नटराजन ने चार ओवर में 39 रन दिया और एक विकेट हासिल किया। शाहबाज अहमद को अपने एकमात्र ओवर में 11 रन पड़े और एक विकेट मिला।

Read More at- नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को कहा, ‘कप्तान बन जाओ’, मिला ये जवाब

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना

सनराइजर्स हैदराबाद– अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग