Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: पथिराना के आगे MI पस्त, CSK ने 20 रन से जीता मैच

IPL 2024, MI vs CSK

IPL 2024 MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में हरा दिया है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतकों के अलावा थाला धोनी की निर्मम बैटिंग के चलते 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम 186 ही रन बना सकी।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा का 63 गेंदों पर लगाया नाबाद शतक बेकार गया। रोहित ने 11 चौके और 5 छक्के लगाए लेकिन अपनी बैटिंग को उस गियर पर नहीं पहुंचा सके जिसकी दरकार थी। रोहित के अलावा कोई बल्लेबाज मुंबई के लिए खास नहीं कर सका। इसके लिए सीएसके के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की दाद देनी होगी जिन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

इस मैच में एक तरफ हिटमैन की नजाकत देखने को मिली तो धोनी की धुनाई। धोनी ने चार गेंदों पर तीन छक्के जड़े और एक गेंद पर दो रन लिया। ये बताता है कि हर गेंद पर प्रहार हुआ, नतीजन माही ने मारते हुए चार गेंदों पर 20 रन कूट दिए। शिवम दुबे ने भी 38 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। दोनों अंत तक नाबाद रहे।

सीएसके की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में 6 मैचों में चार जीत के साथ नंबर तीन पर मजबूत बनी हुई है। ऐसा लगता है सीएसके इस बार भी आराम से प्लेऑफ में जाने वाली है। दूसरी ओर संघर्ष करती मुंबई इंडियंस है जो पिछले तीन सीजन में खराब क्रिकेट खेल रही है। इस बार कप्तान बदला है लेकिन चीजें पहले जैसी ही हैं। हां, रोहित की फॉर्म टीम के लिए शुभ संकेत हैं। मुंबई के खाते में छह मैचों में चार हार हैं। इसके चलते ये टीम नंबर 8 पर मौजूद है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर