Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: DC को मिली जीत की संजीवनी, GT के हिस्से आई शर्मनाक हार

IPL 2024 Delhi Capitals

IPL 2024 Delhi Capitals: आईपीएल के 17वें सीजन के मैच नंबर 32 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। ये दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीजन में तीसरी जीत थी। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने गुजरात की टीम को महज 89 रनों पर ढेर कर दिया था। इसके बाद ये आसान सा टारगेट हासिल करने में डीसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले को ऋषभ पंत एंड कंपनी ने महज 8.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत लिया। दिल्ली के बल्लेबाजों के पास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन पृथ्वी शॉ ने आसान मैच में रन बनाने का मौका गंवा दिया। वे 7 ही रन बना सके। कप्तान पंत ने 11 गेंदों पर 16 रनों का योगदान दिया और वे सुमित कुमार (9) के साथ नाबाद रहे।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी की एक झलक यहां देख सकते हैं-

  • पृथ्वी शॉ (7 रन): स्पेंसर जॉनसन द्वारा वारियर को कैच देकर आउट हुए।
  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क (20 रन): शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाकर अभिनव मनोहर को कैच देकर स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट 200 रहा।
  • अभिषेक पोरेल (15 रन): 7 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर वारियर की गेंद पर बोल्ड हुए। उनका स्ट्राइक रेट 214.29 रहा।
  • शाई होप (19 रन): 10 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के लगाकर मोहित शर्मा को कैच देकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट 190 रहा।
  • ऋषभ पंत (16 रन): उन्होंने 11 गेंदों में 1 चौका लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट 145.45 है।
  • सुमित कुमार (9 रन): उन्होंने 9 गेंदों में 2 चौके लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 100 है।

आईपीएल 2024 की अंक तालिका

इस जीत से दिल्ली की टीम को संजीवनी मिली है। अब डीसी भी जीटी की तरह 7 मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ छह अंक हासिल कर चुकी है लेकिन रन रेट के आधार पर छठे स्थान पर विराजमान हो चुकी है। जीटी 7वें स्थान पर है।

टीममैचजीतहारटाईNRअंकNRR
राजस्थान रॉयल्स7610012+0.677
कोलकाता नाइट राइडर्स642008+1.399
चेन्नई सुपर किंग्स642008+0.726
सनराइजर्स हैदराबाद642008+0.502
लखनऊ सुपर जायंट्स633006+0.038
दिल्ली कैपिटल्स734006-0.074
गुजरात टाइटंस734006-1.303
पंजाब किंग्स624004-0.218
मुंबई इंडियंस624004-0.234
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर716002-1.185

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग