Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

West Bengal: रामनवमी शोभा यात्रा पर छतों से फेंके गए पत्थर, कई घायल

shobha yatra | west bengal | ramnavami | shreshth bharat

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार को रामनवमी शोभायात्रा में पत्थर फेंके गए। शोभायात्रा के दौरान बवाल हो गया। कई लोग घायल हो गए। मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने छातों से पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर पत्थर फेंकने के कई वीडियो सामने आए हैं। इस घटना के कारण इलाके में तनाव बढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ें। इस घटना के ऊपर पुलिस ने कहा है कि हालत को काबू में ले लिया गया है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है। घायल लोगों को बहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी की बंगाल इकाई ने आरोप लगाया है कि रैली पर पथराव किया गया और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि रामनवमी पर जुलूस निकाले जाने के लिए प्रशासन की अनुमति ली गई थी। पर शक्तिपुर, बेलडांगा-II, मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर हमला कर दिया। अजीब बात है इस बार ममता की पुलिस इस भयानक हमले में उपद्रवियों के साथ शामिल हो गई।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ें ताकि शोभायात्रा अचानक समाप्त हो जा।ए राम भक्तों पर गोले दागे गए।

इस घटना के बाद बहरामपुर के सांसद और कांग्रेस नेता अभिरंजन चौधरी ने बुधवार को इलाके का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं मालदा से झड़प में घायल हुए लोगों को देखने आया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में यह दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया कि हिंदुओं पर हमला हो रहा है और मुझे जवाब मांग रहे हैं। विरोध करने वालों को उन लोगों से पूछना चाहिए जिन्हें जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दंगे एक योजना के तहत भड़काए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का विरोध है साबित करता है। मैंने चुनाव आयोग से बात की है। शक्तिपुर में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और एसपी मौके पर हैं।

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए कलंक हैं । वह एक बार फिर रामनवमी शोभा यात्रा की सुरक्षा करने में विफल रही। मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया। इस क्षेत्र में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। बस इस ओर इशारा कर रही हूं, ताकि वह खुद पर हुए हमले के लिए हिंदुओं को दोषी न ठहराएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड