Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बीजेपी ने कांग्रेस के बागी नेताओं को दिए टिकट, यहां से लड़ेगे चुनाव

Congress MLAs joined BJP | BJP | Himachal Politics | Shreshth UP

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कांग्रेस के सभी 6 बागी नेताओं को टिकट दिया है। बीजेपी ने धर्मशाला विधानसभा सीट से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंद्र कुमार भुट्टों को अपना उम्मीदवार बनाया है। बाकी के निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अभी मंजूर नहीं किए गए हैं। ऐसे में इनके चुनाव लड़ने पर उपचुनाव के शेड्यूल के बाद ही फैसला किया जाएगा।

पिछले हफ्ते ही बीजेपी में हुए थे शामिल

बीते शनिवार को कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित और तीन निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे। सारे विधायक नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की मौजूदगी में भाजपा पार्टी में शामिल हुए थे।

अब विधानसभा में 59 विधायक ही रहेंगे

2022 के विधानसभा चुनाव के बाद 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक थे। वहीं, बीजेपी के पास कुल 25 विधायक ही थे। बाकी की बची तीन सीटों पर निर्दलीय विधायक थे। वित्त विधेयक पारित करते समय व्हिप जारी करने के बावजूद सदन में मौजूद न होने पर कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया था। इसके बाद निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में इस्तीफे मंजूर होने के बाद विधानसभा में 59 विधायक रह जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में कब होगा उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग अंतिम चरण में यानि 1 जून को होगी। 1 जून को ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी करवाया जाएगा। ये वही विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां से कांग्रेस ने अपने 6 विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। चुनाव के बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में 7 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। तो वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है और नामांकन पत्रों की छंटनी 15 मई को की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती