Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी भारतीय महिला टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी भारतीय महिला टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूलभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को भारतीय महिला टीम की न्यूजीलैंड...
ind vs nz

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी भारतीय महिला टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूलभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को भारतीय महिला टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की घरेलू सीरीज का कार्यक्रम घोषित किया, जो 24 अक्टूबर से शुरू होगी।

बीसीसीआई द्वारा सोमवार को जारी बयान में कहा गया, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (सीनियर महिला) की आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की घोषणा कर दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जाने वाली यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है।”

सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसका पहला मैच 24 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को दूसरा व 29 अक्टूबर को तीसरा मैच खेला जाएगा। सभी मैच दोपहर 1:30 बजे से होंगे।

दोनों पक्षों ने श्रृंखला के लिए टीमों की घोषणा नहीं की है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत दो जीत और दो हार के साथ ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रहा। शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड से 58 रन की हार और रविवार को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार की वजह से वह टूर्नामेंट में आगे नहीं बढ़ पाई।
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया (चार मैचों में चार जीत के साथ) और न्यूजीलैंड की टीम (तीन जीत और एक हार) के साथ सेमीफाइनल में पहुंची।

ये भी पढ़ें- बाबर का समर्थन करना इस खिलाड़ी को पड़ा भारी, PCB ने भेजा नोटिस; जानें क्या है मामला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा