India vs Zimbabwe Second T20 Match: भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मैच में 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने पहले टी-20 में हार के बाद जोरदार वापसी की है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उनके नाम भी बड़ी उपलब्धि दर्ज है। टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 134 रनो पर सिमट गई।
India vs Zimbabwe Match: भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में 229 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 14 छक्के लगाए। इससे पहले, अफगानिस्तान ने मीरपुर में 2019 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 छक्के लगाए थे।
Read More- अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया
Win in the 2nd T20I ✅
— BCCI (@BCCI) July 7, 2024
Strong bowling performance 👌
3️⃣ wickets each for @ksmukku4 and @Avesh_6
2️⃣ wickets for Ravi Bishnoi
1️⃣ wicket for @Sundarwashi5
Scorecard ▶️ https://t.co/yO8XjNqmgW#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/YxQ2e5vtIU
India vs Zimbabwe Match: अंतिम 10 ओवर में बने 160 रन
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम के 10 ओवर में 160 रन बनाए, जो किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है। इससे पहले, श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 2007 में अंतिम के 10 ओवर में 159 रन जोड़े थे। वहीं, अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 156 और न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2020 में 154 रन बनाए थे।
How about that for a solid finish! 👌 👌
— BCCI (@BCCI) July 7, 2024
An unbeaten and quickfire 87-run stand 🤝
Drop an emoji in the comments below to describe Ruturaj Gaikwad (77* off 47) and Rinku Singh's (48* off 22) partnership
Follow the Match ▶️ https://t.co/yO8XjNpOro#TeamIndia | #ZIMvIND |… pic.twitter.com/oInuoAgmp5
सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी दूसरी पारी में ही शतक बना दिया, जबकि दीपक हुड्डा को तीन और केएल राहुल को 4 पारियां लगी थीं।
📸 📸 That 💯 Feeling! ✨
— BCCI (@BCCI) July 7, 2024
Congratulations Abhishek Sharma! 👏 👏
Follow the Match ▶️ https://t.co/yO8XjNpOro#TeamIndia | #ZIMvIND | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/EWQ8BcDAL3
भारत की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक
अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में शतक लगाया, जो भारत की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक है। इससे पहले, रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में 25 गेंदों पर शतक लगाया था, जबकि सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 2023 में 45 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी।
Read More- IND vs ZIM: वर्ल्ड चैंपियन का टूटा घमंड, जिम्बाब्वे ने 13 रनों से हराया