Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, विराट कोहली प्लेइंग XI से बाहर

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (6 फरवरी) नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
rohit sharma and Jos Buttler

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (6 फरवरी) नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. यानी भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं जोस बटलर के कंधों पर इंग्लिश टीम की कमान है। वहीं, विराट कोहली दाएं घुटने में दर्द के चलते इस मुकाबले का हिस्सा नहीं है।

यशस्वी-हर्षित का वनडे डेब्यू

यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा नागपुर मुकाबले के दौरान वनडे डेब्यू कर रहे हैं। गौतम गंभीर ने यशस्वी को, जबकि मोहम्मद शमी ने हर्षित राणा को कैप दी।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में हेड टू हेड

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में हेड टू हेड कुल 20 वनडे सीरीज खेली है। वहीं भारत ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और इग्लैंड को 7 में जीत मिली है। 2 मुकाबलें ड्रॉ भी रहे हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है।

भारत की प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे- 6 फरवरी- नागपुर
दूसरा वनडे- 9 फरवरी- कटक
तीसरा वनडे- 12 फरवरी- अहमदाबाद

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ आज, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड