Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनाव आयोग मर गया है हमें सफेद कपड़ा भेट करना पड़ेगा, मिल्कीपुर मुद्दे पर भड़के अखिलेश यादव

Milkipur Bypolls 2025: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कल मतदान समाप्त हुआ और नतीजें 8 फरवरी को आएंगे।
Akhilesh Yadav (1)

Milkipur Bypolls 2025: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कल मतदान समाप्त हुआ और नतीजें 8 फरवरी को आएंगे। वहीं, नतीजें आने से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर विवादित टिप्पणी की है।

बता दें कि सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में लगे आरोपों पर कहा, “ यही भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। क्या चुनाव आयोग मर गया है? हमें सफेद कपड़ा भेट करना पड़ेगा।”

चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा को घेरा

वहीं, अखिलेश यादव के बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मिल्कीपुर के मुद्दे भाजपा के घेरते हुए कहा, “मिल्कीपुर में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटा है, जिस तरह से सरकारी मशीनरी सत्ता के आगे झुक गई है, वोटों को प्रभावित करने, मतदान में देरी करने, लोगों को धमकाने, वोट न डालने देने का पाप, जो उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है, वह अपराध है। सत्ता में रहकर उन्हें लगता है कि वे कभी नहीं जाएंगे लेकिन जिस तरह से वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी। इतना सब होने के बाद भी मिल्कीपुर में हो सकता है कि नतीजे भाजपा को सबक सिखा दें।”

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि, “इन चुनावों में गड़बड़ी हुई है। हमारी पार्टी इसकी शिकायत करती रही है। हमारे पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर यही कहा है। पुलिस की मदद से चुनावों में गड़बड़ी की जा रही है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि सपा इन सबसे उबरकर चुनाव जीतेगी।”

कुल 65.35 प्रतिशत हुआ मतदान

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी 414 मतदान केंद्रों पर वोटिंग पूरी हुई। मिल्कीपुर में कुल 65.35 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2022 में यूपी विधानसभा के चुनाव के दौरान इस सीट पर 60.23 मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें- ‘परीक्षा पे चर्चा’ कई टिप्स साझा करेंगे PM मोदी, कई बड़ी हस्तियां भी होंगी शामिल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार