Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश के खिलाफ ये होगी कप्तान रोहित शर्मा की रणनीति, देखें दोनों टीमों की Playing 11

India vs Bangladesh: इंडियन टीम का मुकाबला बांग्लादेश से है। भारत-बांग्लादेश के बीच का मुकाबला नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स रिचर्ड्स...
India vs Bangladesh

India vs Bangladesh: भारतीय टीम का ICC Men’s T20 World Cup 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। लीग स्टेज में भारतीय टीम ने आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए को शिकस्त दी थी, फिर टीम इंडिया ने सुपर-8 में अफगानिस्तान को 47 रनों से हरा कर जीत हासिल की।

आज यानी 22 जून को अब इंडियन टीम का मुकाबला बांग्लादेश से है। भारत-बांग्लादेश(India vs Bangladesh) के बीच का मुकाबला नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स रिचर्ड्स स्टेडियम में रात के करीब 8 बजे से शुरू होगा।

बता दें कि, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के बीच ज्यादा अंतराल नहीं है। लिहाजा फैंस ये उम्मीद कर रहे है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फॉर्म में आ जाए।

पिछले कई मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे भी अभी तक फैंस के उम्मीदों पर खरें नहीं उतरे है। शिवम दुबे को IPL के दौरान बेहतरीन फॉर्म को देकते हुए उन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई थी, लेकिन अभी तक वो भी कुछ खास कर नहीं पाए हैं। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ लीग मैच में नाबाद 31 रन बनाए थे। उनके खराब प्रद्रशन के देकते हुए मैनेजमेंट संजू सैमसन को आज मैदान में उतारने का फैसला ले सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh) मुकाबले के लिए भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। भारतीय टीम उसी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती है, जिसने उसे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दिलाई थी।

संभावना है कि इस मैच संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल प्लेइंग 11 से बाहर हो। कुलदीप यादव आज के मैच में नजर आ सकते है। तो वहीं, बांग्लादेश की प्लेइंग-11 में ओपनर बल्लेबाज सौम्य सरकार की वापसी हो सकती है।

बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा।
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। टीम में पावर हिटर्स की कमी नजर आ रही है। सलामी बल्लेबाज लिटन दास और तंजीद हसन के खराब प्रदर्शन ने भी बांग्लादेश टीम की परेशानी बड़ा दी है। फिलहाल बांग्लादेश के बल्लेबाजों के सामने जसप्रीत बुमराह का सामना करने की चुनौती है। बुमराह बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनका इकॉनॉमी रेट 3.46 रहा है।

दोनों टीमों के रिकार्ड की बात की जाए तो, भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने 12 मैचों में जीत हासिल की है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11: सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्ताफिजुर रहमान।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: बांग्‍लादेश पर भारी है टीम इंडिया का पलड़ा, देखें क्या कहते हैं आंकड़े…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग