Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs BAN: बांग्‍लादेश पर भारी है टीम इंडिया का पलड़ा, देखें क्या कहते हैं आंकड़े…

T20 World Cup 2024 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत बांग्लादेश से भिड़ेगा। जानें टी20 विश्वकप में ये टीमें कितनी बार भिड़ चुकी हैं...
India vs Bangladesh T20 World Cup 2024

India vs Bangladesh T20 World Cup 2024: T20 World Cup 2024 में आज 22 जून को सुपर-8 मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत-बांग्लादेश के बीच का मुकाबला नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स रिचर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा।

बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम अब तक T20 World Cup 2024 में अजेय रही है, वह अपने इस अजेय रथ को आज भी जारी रखना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश को भी भारतीय टीम कम नहीं आंकेगी। अगर भारतीय टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म में वापस आना बेहद जरूरी है। शिवम दुबे भी अपनी क्षमता के मुताबिक अभी तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने किया निराश

T20 World Cup 2024 के सुपर-8 मुकाबले में बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उसे सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखने के लिए हर हालत में भारत के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अभी तक निराश किया है और उसे टीम में पावर हिटर्स की कमी खल रही है। सलामी बल्लेबाज लिटन दास और तंजीद हसन भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। 

हेड टू हेड
T20 इंटरनेशनल में भारत और बांग्‍लादेश के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा बांग्लादेश पर भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं बांग्‍लादेश टीम अब तक सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी है। T20 World Cup में दोनों टीमें की अब तक 4 बार टक्‍कर हुई है। इस दौरान सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। T20 World Cup में बांग्‍लादेश ने अब तक भारत को नहीं हराया है।

भारत का अजेय अभियान जारी
सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्‍तान को 47 रनों से मात दी थी। इससे पहले ग्रुप स्‍टेज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था। टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से, पाकिस्‍तान को 6 रन से और अमेरिका को 7 विकेट से रौंदा था, जबकि भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरी ओर बांग्‍लादेश को सुपर-8 के अपने पहले मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। ग्रुप स्‍टेज में बांग्‍लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से, नीदरलैंड्स को 25 रन से और नेपाल को 21 रन से हराया था। इसके अलावा टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 4 रन से हार मिली थी।

शेख हसीना से आज मिलेंगे PM मोदी, इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही