Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश से आज भिड़ेगी रोहित की सेना, यहां देख सकते हैं IND vs BAN का मैच

सुपर-8 का 7वां मुकाबला शनिवार को इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। IND vs BAN का मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा...
IND vs BAN T20 World Cup 2024 super 8 live streaming on hot star star sports detail

IND vs BAN: T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुपर-8 का 7वां मुकाबला शनिवार को इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। IND vs BAN का मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। बांग्लादेश के लिए ये मुकाबला इतना आसान नहीं होने वाला है। यह मुकाबला नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां लाइव देख सकते हैं मैच?

भारत और बांग्लादेश के बीच का मुकाबला दर्शक शाम 7 बजकर 30 मिनट पर टॉस के साथ शुरू होगा। मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस मुकाबले का डिज्नी-हॉटस्टार पर देख सकते हैं। T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार है। आज का मुकाबला अगर टीम इंडिया जीतती है तो वो सेमीफाइनल के करीब पहुंच सकती है। अगर टीम ये मैच हार जारी है, तो स्थिति खराब हो सकती है।

दोनों टीमों के रिकार्ड की बात की जाए तो, भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने 12 मैचों में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ ये होगी कप्तान रोहित शर्मा की रणनीति, देखें दोनों टीमों की Playing 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11: सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्ताफिजुर रहमान।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग