Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

IND vs AFG T20 World Cup 2024

India vs Afghanistan T20 World Cup 2024 Super 8 Match: T20 World Cup 2024 के सुपर 8 मुकाबले में थोड़ी देर में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होने जा रहा है। बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्टेडियम में यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अफगान टीम पहले गेंदबाजी करेगी।

दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन
टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों में जीत मिली। वहीं, उसका चौथा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। ग्रुप ए में भारतीय टीम पहले स्थान पर कायम रही। वहीं, अफगानिस्तान टीम ने भी ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती 3 मैच शानदार तरीके से जीते। वहीं, आखिरी ग्रुप मैच में उसे वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा।

अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम

बात की जाए भारतीय टीम की तो T20 World Cup 2024 में अभी तक विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला ठीक से चला नहीं है। ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट में अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की पिछले मैच में फॉर्म में वापसी टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। अभी भी टीम को हार्दिक पंड्या से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी, हालांकि वह बहुत ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह और अर्शदीप ने टीम के लिए घातक गेंदबाजी की है। वहीं रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी टीम के लिए किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं। इस मैच में सिराज की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है।

इंडिया को परेशान कर सकते हैं अफगान

अफगानिस्तान टीम ने भी T20 World Cup 2024 में अब तक शानदार खेल दिखाया है। रहमानुल्लाह गुरबाज अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं और वह अपनी बल्लेबाजी से सामने वाली टीम की लय खराब कर सकते हैं। गुलबदीन नैब, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, नजीबुल्लाह ज़दराबन और मोहम्मद नबी टीम के मध्यक्रम को संतुलित कर रहे हैं। वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाजी में फजल-हक फारुकी और स्पिन में राशिद खान भारतीय बल्लेबाजी को परेशानी में डाल सकते हैं।

आज की प्लेइंग-11

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान टीम- इब्राहिम जदरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जदराबन, मोहम्मद नबी, हजरतुल्लाह जजई, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन का निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा