Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का का एलान, इस युवा को टीम की कमान

बीसीसीआई की चयन समिति ने अभिषेक शर्मा, रियान पराग, नीतीश रेड्डी और तुषार देशपांडे को पहली बार टीम में शामिल किया है। इन्होंने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन का इनाम मिला है...
IND vs ZIM T20 Squad 2024 | subman gill | shreshth bharat

IND vs ZIM T20 Squad 2024: BCCI ने T20 World Cup 2024 के बीच ही जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का का एलान कर दिया है। छह जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया है। सीरीज का पहला टी20 मैच 6 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।

इन तीन सीनियर खिलाड़ियों को दिया गया आराम

रोहित शर्मा, विराट कोहली, बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है। इनकी गैर-मौजूदगी में बीसीसीआई की चयन समिति ने अभिषेक शर्मा, रियान पराग, नीतीश रेड्डी और तुषार देशपांडे को पहली बार टीम में शामिल किया है। इन्होंने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन का इनाम मिला है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 का शेड्यूल

भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 6 जुलाई से आरंभ होगा। इस दिन दोनों टीमें हरारे में पहले टी20 में आमने-सामने होंगी। दूसरा टी20 मैच सात जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा। तीसरा टी20 मैच 10 जुलाई को और चौथा मैच 13 जुलाई को जबकि पांचवां और आखिरी टी20 मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। सभी मैच हरारे में ही खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही