Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs SL: श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत की तरफ से रियान पराग ने किया डेब्यू

IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच थोड़ी देर में शुरु होने वाला है। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
IND vs SL 3rd ODI

IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच थोड़ी देर में शुरु होने वाला है। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत आज का मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना चाहेगा। इस सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है।

भारतीय मध्यक्रम दिखा कमजोर

भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शुरुआती दोनों वनडे मैचों में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाजों द्वारा शानदार शुरुआत देने के बाद भी मध्यक्रम के फेल होने की वजह से भारत श्रीलंका से दूसरा वनडे हार गया। वहीं गेदबाजी की बात की जाए तो भारतीय गेंदबाजों ने दोनों मैचों में अच्छी गेंदबाजी की। स्पिन विभाग में अक्षर, कुलदीप और सुंदर ने किफायती गेंदबाजी की व विकेट भी चटकाए।

टीम में हुआ बदलाव (IND vs SL 3rd ODI)

विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम ने केएल राहुल की जगह पर ऋषभ पंत को टीम में जगह दी है। वहीं रियान पराग भी वनडे मैच में अपना डेब्यू कर रहे हैं, उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका के हौसले बुलंद

एक वनडे टाई व एक वनडे जीतकर श्रीलंकाई टीम के हौसले बुलंद है। टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। वेललागे भी टीम के लिए हरफनमौला प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजी की बात करें तो श्रीलंकाई स्पिनरों ने दोनों वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों को खूब छकाया है। जेफरी वेंडरसे ने दूसरे वनडे में 6 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। इस मैच में भी टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आज के मैच में श्रीलंकाई टीम भारतीट टीम को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी और टी20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।

आज की प्लेइंग-11 (IND vs SL 3rd ODI)

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका टीम- पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानज, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज