Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

डिसक्वालिफाई होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। फोगाट को पेरिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण विनेश को चक्कर आ गए थे।
Vinesh Phogat| shreshth bharat

Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में ओवरवेट के कारण डिसक्वालिफाई हो गई हैं। उन्हें महिला कुश्ती 50 Kg से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

खबर आ रही है कि डिसक्वालिफाई होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। फोगाट को पेरिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण विनेश को चक्कर आ गए थे।

अभी वो अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने उन्हें IV फ्लूइड देने की सिफारिश की है। फिलहाल विनेश फोगाट की तबीयत में सुधार हो रहा है। वो ओलंपिक पॉलीक्लिनिक में आराम कर रही हैं।

बता दें कि 7 अगस्त को फोगाट (Vinesh Phogat) को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके कुछ मिनट बाद ही पहलवान विनेश फोगाट बेहोश हो गईं।

स्वर्ण पदक का सपना टूटा, विनेश फोगाट ओलंपिक में अयोग्य घोषित

सूत्रों की मानें तो फोगाट डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश हो गई थी। विनेश फोगाट को प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को वजन घटाने के दौरान 150 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।

Vinesh Phogat: पीएम ने आईओए अध्यक्ष से की अपील

सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे और विनेश की हार के बाद भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी हैं।

उन्होंने उनसे विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा। पीएम मोदी ने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं।

‘विनेश आप चैंपियंस की चैंपियन हो’…पीएम मोदी ने विनेश का बढ़ाया हौसला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज